कम मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कम मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 10, 2024 / 03:14 PM IST,
    Updated On - December 10, 2024 / 03:14 PM IST

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के कारण प्रतिभागियों के अपने सौदे काटने से मंगलवार को वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमत 15 पैसे की गिरावट के साथ 243.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर डिलिवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 15 पैसे अथवा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 243.55 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 3,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के कारण प्रतिभागियों के सौदे घटाने से एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट रही।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय