China Shoe Factory Fire Video: यहां 28 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत.. जूते के कारखाने में भीषण आग से तबाह हुआ कई परिवार, हर तरफ मची चीख-पुकार

Ads

28 Killed in China Shoe Factory Fire: चीन के जिनजियांग में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी और जांच के आदेश।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 10:05 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 10:08 PM IST

28 Killed in China Shoe Factory Fire || Image- Wolverine Update File

HIGHLIGHTS
  • जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 की मौत।
  • बचाव और राहत अभियान युद्धस्तर पर जारी।
  • राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जांच के दिए निर्देश।

बीजिंग: चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर में गुरुवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 28 लोगों की मौत हो गई। (28 Killed in China Shoe Factory Fire) हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में फैक्ट्री की इमारत और उसके आसपास ऊंची-ऊंची आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए राहत-बचाव काम तेज करने के निर्देश

चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि आग दोपहर करीब 12 बजे लगी। घटना के बाद बचाव और राहत कार्यों के लिए विशेष टीमों को मौके पर भेजा गया है। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (28 Killed in China Shoe Factory Fire) सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने, घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:

यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना

ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई

युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन

मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

आग की घटना कहां हुई?

चीन के फुजियान प्रांत के जिनजियांग शहर स्थित जूता कारखाने में यह हादसा हुआ।

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भीषण आग में 28 लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्या निर्देश दिए?

उन्होंने बचाव कार्य तेज करने, कारणों की जांच और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।