मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट

Ads

मांग घटने से एल्युमीनियम के वायदा भाव में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 14, 2022 / 05:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर रुख के बीच कारोबारियों के अपने सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम शुक्रवार को 45 पैसे गिरकर 208 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 45 पैसे यानी 0.22 प्रतिशत गिरकर 208 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 4,017 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा

प्रेम अजय

अजय