ताजा सौदों से वायदा बाजार में एल्युमीनियम तेजी

Ads

ताजा सौदों से वायदा बाजार में एल्युमीनियम तेजी

  •  
  • Publish Date - March 6, 2025 / 01:36 PM IST,
    Updated On - March 6, 2025 / 01:36 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 2.45 रुपये बढ़कर 261.45 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 2.45 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत बढ़कर 261.45 रुपये प्रति किलो हो गई। इसमें 309 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच कारोबारियों के ताजा सौदों से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा

अनुराग

अनुराग