नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर के बीच सटोरियों ने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 164.95 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.35 रुपये अथवा 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 164.95 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश