कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 1, 2020 / 01:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 166.90 रुपये प्रति किग्रा रह गई।

एमसीएक्स में एल्युमीनियम के दिसंबर माह डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 15 पैसे अथवा 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 166.90 रुपये प्रति किग्रा रह गई। इसमें 974 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश