एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 12:38 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 12:38 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों के नए सौदे करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमतें लगभग 1.19 प्रतिशत बढ़कर 318.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए एल्युमीनियम की कीमत 3.75 रुपये या 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 318.70 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इसमें 74 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच व्यापारियों द्वारा नए सौदे करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय