हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 25, 2021 / 09:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार शुक्रवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 193.90 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 75 पैसे यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 193.90 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,607 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश