ताजा सौदों से एल्युमीनियम वायदा भाव में तेजी

Ads

ताजा सौदों से एल्युमीनियम वायदा भाव में तेजी

  •  
  • Publish Date - October 3, 2022 / 03:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार में तेजी के रुख के बीच सटोरियों के ताजा सौदों की लिवाली से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 191.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 65 पैसे यानी 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 191.75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 4,786 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई।

भाषा

रिया अजय

अजय