Bank Strike News Today: इस तारीख से फिर देशव्यापी हड़ताल पर बैंक कर्मचारी! लगातार 5 दिन ठप रह सकता है कामकाज, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने किया ये बड़ा ऐलान
Bank Strike News Today: बैंक यूनियन ने 28 सितंबर से तीन दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। वीकेंड जुड़ने से बैंकिंग सेवां लगातार पांच दिनों तक प्रभावित हो सकती है। इससे पहले 11 सितंबर को भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर देशभर में बैंकिंग कामकाज बंद रखा था।
(Bank Strike News Today/ Image Credit: AI-generated)
- 28 सितंबर से तीन दिन की बैंक हड़ताल
- वीकेंड मिलाकर 5 दिन प्रभावित हो सकता है काम
- चेक क्लियरेंस और कैश सेवाओं पर असर
नई दिल्ली: Bank Strike News Today: अगर सितंबर के आखिरी में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराना है तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल (Bank Strike News Today) का ऐलान किया है। इससे पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण बैंकिंग कामकाज लगातार पांच दिनों तक प्रभावित रह सकता है। खास बात यह है कि यह हड़ताल बैंकों की हाप ईयरली क्लोजिंग के समय पड़ रही है, जिससे ग्राहकों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सरकार ने बुलाई अहम बैठक
हड़ताल के असर को देखते हुए सरकार भी तैयारी में जुट गई है। वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सचिव सोमवार को सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे। इसमें हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं जारी रखने के उपायों पर चर्चा होगी। सरकार की कोशिश है कि ग्राहकों को कैश, डिजिटल पेमेंट और दूसरी जरूरी बैंकिंग सुविधाओं में ज्यादा परेशानी न हो।
चेक और कैश से जुड़े काम हो सकते हैं प्रभावित
हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में होने वाले कई काम रुक सकते हैं। चेक जमा करने या उन्हें क्लियर कराने में देरी हो सकती है। बैंक काउंटर से कैश जमा या निकासी भी प्रभावित रह सकती है। इसके अलावा बैंक ड्राफ्ट बनवाना, पासबुक अपडेट कराना और नया खाता खुलवाने जैसे काम भी नहीं हो पाएंगे। लोन से जुड़े अप्रूवल, फाइल प्रोसेसिंग और दस्तावेजों का काम भी प्रभावित हो सकते हैं।
UPI और ATM से मिल सकती है राहत
बैंक शाखाएं बंद रहने (Bank Strike News Today) के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है। UPI, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम कर सकती हैं। लेकिन किसी तकनीकी समस्या या बैंक की आंतरिक व्यवस्था के कारण कुछ सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इससे पहले 11 सितंबर की हड़ताल के दौरान भी सरकारी बैंकों में चेक क्लियरेंस और कैश से जुड़े काम प्रभावित हुए थे, जबकि डिजिटल सेवाएं चालू रही थीं।
5 दिन बैंकिंग समेत कई मांगें
बैंक कर्मचारी 5 Day Banking लागू करने की मांग कर रहे हैं। UFBU के मुताबिक, 2024 के वेतन समझौते में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना अतिरिक्त काम के बदले सभी शनिवार को छुट्टी देने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसे अभी सरकारी मंजूरी नहीं मिली है। इसके अलावा यूनियनें सीनियर अधिकारियों के लिए लागू परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना का भी विरोध कर रही हैं।
मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी
बैंक यूनियनों ने कहा है कि अगर 28 सितंबर की हड़ताल के बाद उनकी मांगों पर समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा। यूनियनों ने 26 से 30 सितंबर के बीच विरोध प्रदर्शन (Bank Strike News Today) की बात कही है। साथ ही 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में सितंबर के अंत में बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो तारीखों का ध्यान रखना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- 3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज
- Cow Death in Chhattisgarh News: गौठान में 30 गायों की मौत से मचा हड़कंप, आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारी, कुछ दिन पहले 100 सूअरों की हुई थी मौत
- Kirnapur Police Station Protest Latest Update: किरनापुर बवाल मामले में गिरफ्तार होंगे पूर्व सांसद! 63 लोगों पर FIR दर्ज, एसपी ने बताया सोची-समझी साजिश

Facebook


