Ambikapur–Hazrat Nizamuddin Express News || Image- Symbolic File
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के शहरों से देश की राजधानी दिल्ली की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। (Ambikapur–Hazrat Nizamuddin Express News) रेल मंत्रालय ने 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन साप्ताहिक के बजाय सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 22407 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस पहले केवल गुरुवार को चलती थी। अब यह ट्रेन मंगलवार और गुरुवार को संचालित होगी। वहीं ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन–अंबिकापुर एक्सप्रेस पहले केवल मंगलवार को चलती थी। अब यह रविवार और मंगलवार को चलेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ट्रेन की फेरे बढ़ने से सरगुजा संभाग, उत्तर छत्तीसगढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से इस ट्रेन में सीटों की मांग अधिक रहने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। (Ambikapur–Hazrat Nizamuddin Express News) रेल मंत्रालय के इस फैसले से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और वेटिंग की समस्या भी कम होने की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली और उत्तर छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुगम हो जाएगी।
क्षेत्रवासियों के लिए सौगात।
रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 22407/22408 अंबिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस की आवृत्ति साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।#railway pic.twitter.com/68cK8pOQlJ— Renuukaa Sinngh (@renukasinghbjp) June 22, 2026
पेंटागन ने ईरान युद्ध में हुए खर्च की भरपाई के लिए संसद से 80 अरब डॉलर मांगे
पंजाब की जेल से फरार कुख्यात अपराधी सत्तू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
अमेरिका: अलास्का में तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के चार सदस्य घायल
रायगड़ा मामला: राज्य महिला आयोग ने पीड़िता से बात की, डीजीपी से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई
आरटीआई नियमों में संशोधन वापस नहीं लिए गए, तो अनशन करूंगा : अन्ना हजारे