आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू विशाखापत्तनम में गूगल के एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू विशाखापत्तनम में गूगल के एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू विशाखापत्तनम में गूगल के एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे
Modified Date: April 26, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: April 26, 2026 9:02 pm IST

अमरावती, 26 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में 15 अरब डॉलर की लागत वाले गूगल के कृत्रिम मेधा (एआई) डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे।

मुख्यमंत्री तरलुवाड़ा गांव में इस एआई डेटा सेंटर परियोजना का उद्घाटन करेंगे, जिससे विशाखापत्तनम के एशिया में एक प्रमुख प्रौद्योगिकी केंद्र और एआई प्रवेश द्वार के रूप में विकसित होने की उम्मीद है।

रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में गूगल के 15 अरब डॉलर की लागत से बने एआई डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना एक गीगावाट क्षमता के साथ विकसित की जाएगी, जो भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ा कदम है।”

योजना के अनुसार, एक गीगावाट क्षमता वाला यह डेटा सेंटर देश के सबसे बड़े एआई डेटा केंद्रों में से एक होगा, जो उन्नत कृत्रिम मेधा आधारित डिजिटल अवसंरचना और बड़े पैमाने पर डेटा भंडारण की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

राज्य सरकार ने एक दीर्घकालिक योजना तैयार की है, जिसके तहत लगभग 6.5 गीगावाट कुल क्षमता वाला बहु-गीगावाट डिजिटल तंत्र विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आंध्र प्रदेश को एक प्रमुख डेटा केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

यह डेटा सेंटर तरलुवाड़ा, अदाविवरम और रामबिली क्षेत्रों में लगभग 600 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

भाषा

योगेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में