अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी
अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमतों में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम शुक्रवार को पांच प्रतिशत बढ़ा दिए गए।
एटीएफ की कीमतों में लगातार दूसरे महीने वृद्धि की गई क्योंकि तेल कंपनियां अब वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल को सुनियोजित तरीके से ग्राहकों पर डाल रही है।
घरेलू विमानन कंपिनयों के लिए एटीएफ कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 76.55 डॉलर प्रति किलोलीटर (5.33 प्रतिशत) बढ़कर 1,511.86 डॉलर प्रति किलोलीटर हो गई है।
यह वृद्धि एक अप्रैल को हुई कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद की गई है। तब दरों में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे 1,04,927.18 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया था।
विमान ईंधन की कीमतों को दो दशक से अधिक पहले विनियमित कर दिया गया था और तब से ये अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क कीमतों के अनुरूप तय की जाती हैं।
पश्चिम एशिया संकट के कारण हालांकि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेज उछाल को देखते हुए सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि को चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया है।
उद्योग सूत्रों के अनुसार, विदेशी विमानन कंपनियों को बाजार दरों पर ईंधन मिलेगा जबकि घरेलू विमानन कंपनियों के लिए कीमतों को नियंत्रित रखा गया है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


