प्लेन में सफर करना हुआ महंगा, जानिए सरकार ने कितनी बढ़ाई कीमतें

प्लेन में सफर करना हुआ महंगा, जानिए सरकार ने कितनी बढ़ाई कीमतें

प्लेन में सफर करना हुआ महंगा, जानिए सरकार ने कितनी बढ़ाई कीमतें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: March 19, 2021 4:54 pm IST

नयी दिल्ली: नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को कहा कि विमानन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते हवाई यात्रा के किराए की निचली सीमा में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते हवाई यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है।

Read More: भाड़ा में वृद्धि नहीं हुई तो जारी रहेगी हड़ताल, परिवहन मंत्री के साथ बैठक के दौरान ट्रक मालिकों ने किया बड़ा ऐलान

हवाई यात्रा के किराए की ऊपरी सीमा वर्तमान स्तर पर बनी रहेगी। इससे एक महीने पहले सरकार ने एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी के चलते निचली और ऊपरी सीमा में 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की थी।

Read More: प्रदेश के इन शहरों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान, स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘एटीएफ की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, इसलिए ऊपरी किराया सीमा को अपरिवर्तित रखते हुए निचली सीमा को पांच प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।’’

Read More: कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए, 70 और लोगों की मौत, इस प्रदेश में बिगड़ रहे हालात

पिछले साल मई में अनुसूचित घरेलू उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए विमानन मंत्रालय ने उड़ान अवधि के आधार पर सात स्तर पर किराए की सीमा लागू की थी।

Read More: प्रदेश में आज 1140 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए, 7 की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"