अतुल किर्लोस्कर ‘किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स’ के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे

Ads

अतुल किर्लोस्कर ‘किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स’ के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 10:25 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 10:25 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स ने मंगलवार को कहा कि उसके चेयरमैन अतुल किर्लोस्कर सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने पर 31 मार्च, 2026 को पद छोड़ देंगे।

किर्लोस्कर पिछले 43 वर्षों से अधिक समय से कार्यकारी और गैर-कार्यकारी भूमिकाओं में कंपनी से जुड़े रहे हैं।

वह 1983 में कंपनी से जुड़े थे।

उत्तराधिकार योजना के तहत कंपनी के निदेशक मंडल ने वर्तमान गैर-कार्यकारी निदेशक राहुल किर्लोस्कर को अगला चेयरमैन नामित किया है।

बोर्ड ने गौरी किर्लोस्कर को अगला वाइस चेयरपर्सन बनाने का भी निर्णय लिया है। वह कंपनी की प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

भाषा सुमित अजय

अजय