Swimmer Ishank Singh New Record || Image- All india radio file
नई दिल्ली: रांची के धुर्वा क्षेत्र के 7 वर्षीय तैराक ईशांक ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दुनिया में नया रिकॉर्ड बना दिया है। (Ishank Singh Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer) उन्होंने श्रीलंका और भारत के बीच स्थित समुद्री मार्ग पलक स्ट्रेट को पार कर सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले तैराक बनने का गौरव हासिल किया है।
ईशांक ने श्रीलंका के तलाइमान्नार से भारत के धनुषकोडी तक लगभग 29 किलोमीटर की समुद्री दूरी सिर्फ 9 घंटे 50 मिनट में तैरकर पूरी की। यह समुद्री रास्ता काफी खतरनाक माना जाता है, लेकिन कम उम्र के बावजूद उन्होंने इसे सफलतापूर्वक पार कर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
यह उपलब्धि 30 अप्रैल 2026 को हासिल की गई। ईशांक की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति को अहम माना जा रहा है। (Ishank Singh Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer) इस उपलब्धि के लिए उन्हें “यंगेस्ट एंड फास्टेस्ट पलक स्ट्रेट स्विमर” का विश्व रिकॉर्ड प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया है।
ईशांक रांची के धुर्वा डैम में रोजाना 4 से 5 घंटे अभ्यास करते थे। उन्हें कोच अमन कुमार जायसवाल और बजरंग कुमार के मार्गदर्शन में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में गर्व की भावना है। ईशांक रांची के डीएवी श्यामली स्कूल में कक्षा 3 के छात्र हैं। स्कूल प्रबंधन ने भी उनकी इस सफलता पर खुशी जताई है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि इतनी कम उम्र में कठिन समुद्री परिस्थितियों का सामना कर रिकॉर्ड बनाना असाधारण साहस, अनुशासन और समर्पण का परिचायक है।
प्रधानाचार्य ने आगे कहा कि ईशांक ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। (Ishank Singh Youngest and Fastest Palk Strait Swimmer) उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह पूरे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।
𝐈𝐬𝐡𝐚𝐧𝐤 𝐒𝐢𝐧𝐠𝐡 𝐂𝐫𝐞𝐚𝐭𝐞𝐬 𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐏𝐚𝐥𝐤 𝐒𝐭𝐫𝐚𝐢𝐭 𝐒𝐰𝐢𝐦
Seven-year-old swimmer Ishank Singh🇮🇳creates history by successfully crossing the 29-km Palk Strait.
He completes the open-water swim from Talaimannar in Sri Lanka to Dhanushkodi in… pic.twitter.com/AfuWqawmII
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 1, 2026
Ishan from Jharkhand has made history by swimming across the 29-kilometre-long Palk Strait, located between Sri Lanka and India, at the age of just seven.
This achievement is a remarkable example of discipline and unwavering dedication towards his goal. He has not only brought… pic.twitter.com/TjzFJQUT80
— DD News (@DDNewslive) May 1, 2026
घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया
दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई