Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई से मचा हाहाकार.. LPG के बाद अब बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!.. सरकारी सूत्रों ने जताई ये आशंका, खुद पढ़ें..

Ads

Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल महंगे होने की संभावना, सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 07:19 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 07:28 PM IST

Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India || Image- Symboli File

HIGHLIGHTS
  • कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची
  • पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं
  • तेल कंपनियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है

नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और पिछले चार वर्षों से खुदरा कीमतें स्थिर रहने के कारण बढ़ते घाटे के बीच सरकारी सूत्रों ने निकट भविष्य में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया है।

‘संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता’ : सरकारी सूत्र

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल इस सप्ताह 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो पिछले चार वर्षों का उच्च स्तर है। हालांकि बाद में इसमें हल्की गिरावट आई, फिर भी यह 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। (Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India) होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति पर असर और ईरान तथा अमेरिका के बीच तनाव के चलते स्थिति लगातार अनिश्चित बनी हुई है। इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ गया है और आपूर्ति बाधित होने की आशंका भी जताई जा रही है।

इस बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद पेट्रोल, डीजल और घरेलू एलपीजी के दाम फिलहाल नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी, औद्योगिक डीजल, पांच किलो वाले एलपीजी सिलेंडर और विमान ईंधन के दाम लागत के अनुसार बढ़ा दिए हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण तेल बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, लंबे समय से कीमतें स्थिर रहने के कारण तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 20 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर करीब 100 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है, हालांकि अभी कीमतें बढ़ाने पर कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।

कॉमर्शियल LPG के दाम में बड़ा इजाफा

गौरतलब हैं कि, वैश्विक ऊर्जा दबाव और अंतरराष्ट्रीय ईंधन बाजारों में लगातार अस्थिरता के बीच, केंद्र ने गुरुवार देर शाम पूरे भारत में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि कर दी है। (Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India) होटलों, रेस्तरां, फूड स्टॉलों और अन्य व्यवसायों द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत नए बदलाव के बाद काफी बढ़ गई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि यह इजाफा हाल ही में संपन्न हुए चुनावों का सीधा परिणाम है।  X पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि कीमतों में इस उछाल ने बढ़ती मुद्रास्फीति के बारे में उनकी पहले की चेतावनी को सही साबित कर दिया है।

राहुल गांधी ने लिखा, ‘पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर’

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा। “कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है।” उन्होंने आगे लिखा, “फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी – सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इज़ाफ़ा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीज़ल पर।”

‘सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है’ : अखिलेश यादव

केंद्र सरकार के फैसले पर सिर्फ राहुल गाँधी नहीं बल्कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने भी हमला बोला है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। (Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India) ये बात वही जानता है जो ख़ुद ख़रीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहाँ जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोज़गारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?’

‘इस देश के वोटरों को धोखा दिया है’ : डीके शिवकुमार

कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने भी केंद्र को लपेटे में लिया और कहा, “इसका असर आम आदमी और होटलों पर पड़ेगा। उन्होंने (BJP) इस देश के वोटरों को धोखा दिया है। हमें पता था कि वे चुनाव के बाद ऐसा करेंगे। यह लोगों की पीठ में छुरा घोंपना है। हम इसकी निंदा करेंगे और इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे ताकि वे कीमतों में बढ़ोतरी वापस लें।”

चिराग पासवान ने किया सरकार का बचाव

हालांकि आलोचनाओं के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग ने सरकार का बचाव किया है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, “कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी चल रहे ग्लोबल संकट की वजह से हुई है, (Petrol-Diesel Price Hike Possibility in India) जो किसी से छिपा नहीं है। हमारी सरकार ने कभी इस बात से इनकार नहीं किया है कि अगर ये चुनौतियां जारी रहीं, तो सभी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं…”

इन्हें भी पढ़ें:-

घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया

दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर

एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई

1. क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, कीमत बढ़ने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है।

2. कच्चे तेल की कीमत कितनी हो गई है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 126 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है।

3. अभी सरकार का क्या रुख है?

फिलहाल पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ाने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है।