Bhopal BJP News/Photo Credit: IBC24
भोपाल। Bhopal BJP News : मध्य प्रदेश में BJP ने अनुसूचित जाति मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 5 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने की है, जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, हरिकेश साकेत को सीधी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, इसकी साथ ही संजीत अहिरवार को जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष, जगदीश मेहरा को भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष, गोपाल अहिरवार सागर ग्रामीण तो उमेंद्र अहिरवार को कटनी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
Bhopal BJP News