ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को 14.46 गुना अभिदान

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को 14.46 गुना अभिदान

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को 14.46 गुना अभिदान
Modified Date: August 24, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: August 24, 2026 9:28 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) एकीकृत सोना एवं चांदी मंच ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 14.46 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 825 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 77,15,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 11,15,94,619 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 33.65 गुना बोलियां मिलीं, जबकि खुदरा श्रेणी को 13.37 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 2.11 गुना बोलियां मिलीं।

ऑगमॉन्ट एंटरप्राइजेज के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के पहले दिन 2.74 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ का मूल्य दायरा 750-788 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। यह सार्वजनिक निर्गम 25 अगस्त को बंद होगा।

इस आईपीओ में 620 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 205 करोड़ रुपये का बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्सा होगा।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी भविष्य की कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में