हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ को पहले दिन 7.74 गुना अभिदान
हाई-टेक इंजीनियर्स के आईपीओ को पहले दिन 7.74 गुना अभिदान
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) हाइड्रोलिक फिटिंग बनाने वाली कंपनी हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 7.74 गुना बोलियां मिलीं।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 1,81,45,406 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 14,04,79,502 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों की श्रेणी 11.22 गुना बोलियां प्राप्त हुई, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रखे गए हिस्से को 8.79 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 51 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।
हाई-टेक इंजीनियर्स ने अपने आईपीओ के लिए 50-53 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, महाराष्ट्र की इस कंपनी ने अपने आईपीओ के आकार में बदलाव किया है और ताजा निर्गम को पहले के 70 करोड़ रुपये से घटाकर 60 करोड़ रुपये कर दिया है। इसने बिक्री पेशकश (ओएफएस) हिस्से को पहले के 1.19 करोड़ शेयरों से बढ़ाकर लगभग 1.43 करोड़ शेयर कर दिया है।
मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी सार्वजनिक निर्गम से 135.73 करोड़ रुपये तक जुटाएगी।
कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


