नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) बजाज फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ छह प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,066 करोड़ रुपये रहा है।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,308 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बजाज फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 21,215 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,058 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की प्रबंधन के तहत एकीकृत संपत्तियां दिसंबर, 2025 के अंत में बढ़कर 4,88,477 करोड़ रुपये हो गईं, जो पिछले साल की तीसरी तिमाही में 3,98,043 करोड़ रुपये थी।
तीसरी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 11,317 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 9,382 करोड़ रुपये थी।
परिसंपत्ति गुणवत्ता के संबंध में कंपनी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर 1.21 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में
1.12 प्रतिशत थी।
भाषा योगेश अजय
अजय