Home » Business » Bank Holidays in December 2025: RBI Releases Full Statewise List with Long Closures
Bank Holiday December 2025: दिसंबर में नहीं हो पायेगा पैसे या लेनदेन का काम!.. महीने के आधे दिन से ज्यादा बंद रहेंगे बैंक, देख लें कैलेण्डर
Ads
Bank Holiday December 2025 Full List: बात दिसंबर 2025 की ही करें तो निर्धारित छुट्टियों के अलावा इस महीने सभी रविवारों और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।
Bank Holiday December 2025 Full List: मुंबई: भारतीय रिज़र्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्यवार आधिकारिक अवकाश कैलेंडर जारी किया है। बात करें दिसंबर की तो इस महीने में उन लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है जिन्हे बैंक संबंधी काम पूरे करने है।
December 2025 Holiday Calendar: सभी रविवारों और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे
Bank Holiday December 2025 Full List: दरअसल भारत में बैंक के अवकाश राज्यों के अनुसार अलग-अलग होते हैं और राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक आयोजनों से प्रभावित होते हैं। बात दिसंबर 2025 की ही करें तो निर्धारित छुट्टियों के अलावा इस महीने सभी रविवारों और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। यहाँ राज्यवार बैंक छुट्टियों की एक पूरी सूची दी गई है, ताकि आम ग्राहकों और व्यवसायों को अपने वित्तीय लेन-देन की योजना बनाने में मदद मिल सके।
December 2025 Holiday Full List: जानें राज्यवार प्रमुख छुट्टियों के बारें में
1 दिसंबर (सोमवार) – राज्य उद्घाटन दिवस और स्वदेशी आस्था दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड क्षेत्रों में बैंक बंद रहेंगे।
3 दिसंबर (बुधवार) – संत फ्रांसिस जेवियर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
12 दिसंबर (शुक्रवार) – मेघालय में गारो जनजाति के स्वतंत्रता सेनानी पा तोगन नेंगमिनजा संगमा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।
18 दिसंबर (गुरुवार) – मेघालय में बैंक खासी कवि यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के कारण बंद रहेंगे, जिन्हें “खासी कविता के अग्रदूत” के रूप में जाना जाता है।
19 दिसंबर (शुक्रवार) – इस दिन गोवा में बैंक गोवा मुक्ति दिवस के लिए बंद रहेंगे, जो 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराने का प्रतीक है।
20 दिसंबर (शनिवार) और 22 दिसंबर (सोमवार) – सिक्किम में बैंक इन दिनों लोसूंग या नामसूंग के कारण बंद रहेंगे। यह त्योहार लेप्चा और भूटिया समुदायों द्वारा फसल कटाई के मौसम के अंत और सिक्किमी नव वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
21 दिसंबर को रविवार है। आमतौर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। इसलिए, सिक्किम में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
24 दिसंबर (बुधवार) – मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक क्रिसमस से एक दिन पहले क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बंद रहेंगे।
25 दिसंबर (गुरुवार) – देश भर के बैंक क्रिसमस के अवसर पर बंद रहेंगे, यह दिन ईसाइयों द्वारा ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।
26 दिसंबर (शुक्रवार) – मिज़ोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक क्रिसमस के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इन राज्यों में सप्ताहांत की छुट्टियों सहित लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे।
30 दिसंबर (मंगलवार) – इस दिन मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिन्हें अंग्रेजों ने सरेआम फांसी पर लटका दिया था। इसलिए इस क्षेत्र में बैंक बंद रहेंगे।
31 दिसंबर (बुधवार) – मिजोरम और मणिपुर में बैंक नए साल की पूर्व संध्या और धन और समृद्धि की देवी को समर्पित रोशनी के त्योहार इमोइनु इराटपा के कारण बंद रहेंगे।