बुनियादी उद्योग का उत्पादन अप्रैल में 1.7 प्रतिशत बढ़ा

Ads

बुनियादी उद्योग का उत्पादन अप्रैल में 1.7 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:08 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:08 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में अप्रैल में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसे इस्पात, सीमेंट और बिजली के उच्च उत्पादन से समर्थन मिला। सरकार की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों से जानकारी मिली।

अप्रैल, 2025 में इन आठ उद्योगों का उत्पादन एक प्रतिशत बढ़ा था। मार्च में यह वृद्धि दर 1.2 प्रतिशत थी।

समीक्षाधीन महीने में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई।

भाषा निहारिका अजय

अजय

ताजा खबर