84 दिन वाला बेस्ट प्रीपेड प्लान, ये कंपनी दे रही कई बेनिफिट्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

vodafone idia vs Airtel prepaid plan : साथ में कंपनी यूजर्स को Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री Wynk Music सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

84 दिन वाला बेस्ट प्रीपेड प्लान, ये कंपनी दे रही कई बेनिफिट्स, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: May 30, 2022 1:08 pm IST

नई दिल्ली। vodafone idia vs Airtel prepaid plan :  महंगाई ने सभी को परेशान किया है। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने के बाद अब मोबाइल इंटरनेट के दाम कम होने की मांग उठ रही है। इस बीच आज हम आपको 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान के सबसे कम रेट दे रही टेलीकॉम कंपनी के नाम बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: अधिक उम्र में शादी करने वाली लड़कियों को करना पड़ता है इन दिक्कतों का सामना, हो सकती है बड़ी परेशानी

vodafone idia vs Airtel prepaid plan :  टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel और Vodafone Idea (Vi) के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है। दोनों ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर पेश कर रहे हैं। दोनों के प्लान्स में लगभग एक जैसे ही बेनिफिट्स मिल रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि आपके लिए किस कंपनी का प्लान बेस्ट है।

सबसे पहले बात करते हैं एयरटेल के 839 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की। यह प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को डेली 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। हर रोज 2 जीबी डेटा के हिसाब से कंपनी यूजर को 84 दिनों के लिए 168 जीबी डेटा देती है।

यह भी पढ़ें:  घर के बाहर नींबू-मिर्ची लटकाने को आप भी मानते है अंधविश्वास, तो जाने इसके पीछे का विज्ञान

vodafone idia vs Airtel prepaid plan  :  इसके अलावा इस प्लान के साथ यूजर्स को कई और बेनिफिट्स भी मिलते हैं, जिसमें Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन शामिल है. यह सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए दिया जाता है। इसके अलावा यूजर को एक महीने के लिए Xstream Mobile पैक और Amazon Prime Video Mobile Edition मिलता है। साथ में कंपनी यूजर्स को Apollo 24|7 Circle, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री Wynk Music सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश : नगरीय निकाय चुनाव में हावी रहेगी बुलडोजर पॉलिटिक्स, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

Vodafone Idea का प्रीपेड प्लान
vodafone idia vs Airtel prepaid plan :  अब बात करते हैं Vodafone Idea के प्लान की। एयरटेस की तरह ही Vi का भी प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी यूजर्स को हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान के साथ Binge All Night का बेनेफिट मिलता है। इस ऑफर के तहत आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमेटेड डेटा यूज कर सकते हैं। हालांकि एयरटेल इस तरह का कोई लाभ अपने ग्राहकों नहीं दे रहा है। इसके अलावा Vi यूजर्स को वीकेंड डेटा रोलओवर और Data Delight ऑफर भी दे रहा है।

यह भी पढ़ें: वर्कआउट से पहले इन 8 चीजों का करे सेवन, शरीर में रहेगी भरपूर एनर्जी और नहीं होगी थकान


लेखक के बारे में