चंडीगढ़, 18 सितंबर (भाषा) चंडीगढ़ प्रशासन ने प्राकृतिक गैस पर मूल्य संवर्धित कर (वैट) की दर को 12.5 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला 18 सितंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी होगा।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस निर्णय से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कॉम्प्रेस्ड प्राकृतिक गैस (सीएनजी) और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को महत्वपूर्ण कर राहत मिलेगी।
प्रशासन ने कहा कि वैट में कटौती से प्राकृतिक गैस अधिक किफायती होने की उम्मीद है और शहर में प्राकृतिक गैस अवसंरचना के विकास एवं विस्तार को बढ़ावा मिलेगा।
भाषा यासिर रमण
रमण