वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 4.5 प्रतिशत चढ़ा

Ads

वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर कारोबार के पहले दिन 4.5 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - September 18, 2026 / 10:01 PM IST,
    Updated On - September 18, 2026 / 10:01 PM IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को अपने 140 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 4.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर 7.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 151 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 3.53 प्रतिशत बढ़त के साथ 144.95 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं एनएसई में शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 154 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 4.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 146.30 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 706.63 करोड़ रुपये रहा।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 13.55 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर था।

वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 63 करोड़ रुपये जुटाए थे।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी की जारी परियोजनाओं और जमीन के अधिग्रहण के वित्तपोषण तथा सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा यासिर रमण

रमण