बीएचईएल ने नौसेना के जहाजों के लिए एनएसटीएल-डीआरडीओ के साथ किया समझौता

बीएचईएल ने नौसेना के जहाजों के लिए एनएसटीएल-डीआरडीओ के साथ किया समझौता

बीएचईएल ने नौसेना के जहाजों के लिए एनएसटीएल-डीआरडीओ के साथ किया समझौता
Modified Date: April 28, 2026 / 10:08 pm IST
Published Date: April 28, 2026 10:08 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएचईएल ने नौसेना के जहाजों के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करने को लेकर एनएसटीएल-डीआरडीओ के साथ एक समझौता किया है।

नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लैबोरेटरी (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के तहत एक प्रमुख प्रयोगशाला है, जो नौसेना के हथियारों और संबंधित प्रणालियों (पानी के नीचे की खदानें, टॉरपीडो, फायर कंट्रोल सिस्टम, हथियार लॉन्चर, लक्ष्य और डिकॉय) पर शोध एवं विकास का काम करती है।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने नौसेना के जहाज़ों के लिए गैस टर्बाइन-इन्फ्रारेड सप्रेशन सिस्टम (जीटी-आईआरएसएस) के निर्माण, स्थापना और चालू करने के लिए एनएसटीएल-डीआरडीओ के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का एक लाइसेंसिंग समझौता किया है।

इससे रक्षा क्षेत्र में बीएचईएल के विविधीकरण के प्रयासों को मजबूती मिलेगी और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को भी मजबूती मिलेगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में