ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस रीट का 3405 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच मई को खुलेगा

ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस रीट का 3405 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच मई को खुलेगा

ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस रीट का 3405 करोड़ रुपये का आईपीओ पांच मई को खुलेगा
Modified Date: April 28, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: April 28, 2026 12:32 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) ब्लैकस्टोन समर्थित बागमाने प्राइम ऑफिस आरईआईटी रीट का 3,405 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पांच मई को खुलेगा।

बेंगलुरु स्थित इस रीट (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) का सार्वजनिक निर्गम सात मई को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक चार मई को बोली लगा पाएंगे।

प्रस्तावित आईपीओ 2,390 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,015 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग बागमाने कैपिटल टेक पार्क में स्थित ‘लक्सर’ (लगभग 10 लाख वर्ग फुट) के अधिग्रहण तथा बागमाने रियो में 93 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए आंशिक वित्तपोषण में किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में