बीएलएस ई-सर्विसेज का चौथी तिमाही में लाभ 5.4 प्रतिशत बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये पर

बीएलएस ई-सर्विसेज का चौथी तिमाही में लाभ 5.4 प्रतिशत बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये पर

बीएलएस ई-सर्विसेज का चौथी तिमाही में लाभ 5.4 प्रतिशत बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये पर
Modified Date: May 19, 2026 / 04:36 pm IST
Published Date: May 19, 2026 4:36 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) प्रौद्योगिकी आधारित डिजिटल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज लि. का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 5.4 प्रतिशत बढ़कर 18.2 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 में की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी का मुनाफा 17.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 35.2 प्रतिशत बढ़कर 323.4 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 239.2 करोड़ रुपये थी।

बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा कि कंपनी ने अपने मुख्य व्यवसायों के मजबूत प्रदर्शन और डिजिटल तथा नागरिक सेवाओं के विस्तार के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 17.8 प्रतिशत बढ़कर 69.3 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2024-25 में 58.8 करोड़ रुपये था। परिचालन आय 115.2 प्रतिशत बढ़कर 1,117.8 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 50 पैसे के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। इसके साथ ही समूचे वर्ष के लिए कुल लाभांश एक रुपये प्रति शेयर हो गया है।

भाषा निहारिका रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में