ब्लू स्टार का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा
ब्लू स्टार का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा
नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) घरेलू एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड का मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 194 करोड़ रुपये हो गया है। राजस्व बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 159.71 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।
कंपनी की कुल आय चौथी तिमाही में बढ़कर 4,042.95 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,340.16 करोड़ रुपये थी।
तिमाही के दौरान कंपनी खर्च भी बढ़कर 3,793.73 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 3,126.38 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वित्त वर्ष के 414.31 करोड़ रुपये से बढ़कर 591.28 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए दो रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर पर नौ रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी सिफारिश की।
इसने एक अप्रैल, 2026 से शुरू होने वाले पांच साल की अवधि के लिए कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में वीर एस आडवाणी की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दी।
यह मंजूरी नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों पर आधारित है और कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: ब्लू स्टार का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 21 प्रतिशत बढ़ा
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई
01 Oct 2026 | 1:24 pmजापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी
01 Oct 2026 | 1:04 pmबजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई
01 Oct 2026 | 12:46 pmभारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर
01 Oct 2026 | 12:26 pmजीएसटी संग्रह सितंबर में 14.7 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार
01 Oct 2026 | 11:56 amए-वन स्टील्स की बाजार में अच्छी शुरुआत, शेयर 14 प्रतिशत चढ़ा
01 Oct 2026 | 11:55 amमनीव्यू का शेयर 63.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
01 Oct 2026 | 11:45 amजेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की सितंबर में थोक बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 8,018 इकाई
01 Oct 2026 | 11:39 am