बोट का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 84.5 करोड़ रुपये

Ads

बोट का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 84.5 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 12:16 PM IST

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बोट का वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 84.5 करोड़ रुपये हो गया।

इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड के स्वामित्व वाले इस ब्रांड का वित्त वर्ष 2024-25 में शुद्ध लाभ 61.1 करोड़ रुपये था।

बोट ने बुधवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय 2,931 करोड़ रुपये रही।

बोट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव नायर ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी की नींव को मजबूत करने और बाहरी चुनौतियों से निपटने का वर्ष रहा। हमने लगभग 397 करोड़ रुपये के नकद भंडार और शून्य बैंक ऋण के साथ वर्ष का अंत किया… ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हम सुधार के दौर से आगे बढ़कर वृद्धि पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मजबूत वित्तीय स्थिति, बेहतर कामकाज और एक ठोस व्यवसाय के दम पर, हम ‘बोट 2.0’ के लिए तैयार हो रहे हैं…। साथ ही प्रोजेक्टर, चार्जिंग समाधान जैसे उपभोक्ता केंद्रित नए प्रौद्योगिकी उत्पाद लाने की तैयारी कर रहे हैं।

कंपनी के चार्जिंग समाधान, केबल और गेमिंग आदि से जुड़े खंड का लाभ गत वित्त वर्ष में सालाना आधार पर 14 करोड़ रुपये से बढ़कर 46 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा निहारिका

निहारिका

ताजा खबर