Reported By: Neeraj Yogi
,Guna Minore Rape Case/Image Credit: IBC24
Guna Minore Rape Case: गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप से जुड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला 03 सितंबर 2026 का है जब 17 वर्षीय नाबालिग लापता हुई थी। उसके भाई ने चांचौड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया। पीड़िता की बरामदगी के बाद उसके बयान दर्ज किए गए।
Guna Minore Rape Case: पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपने बयान में गोलू चंदेल पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बयान के आधार पर केस में धारा 64(2)(m), 64(2)(f) बीएनएस और 5L/6, 3/4 पॉक्सो एक्ट जोड़े गए। इसके बाद आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोलू उर्फ मोहन पुत्र रामचरण चंदेल, उम्र 25 साल, निवासी गोया रोड बीनागंज के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-