Uttar Pradesh BJP Sankalp Sewa Abhiyan || Image- IBC24 News file
भोपाल: MP BJP New Appointment: भारतीय जनता पार्टी ने BJP अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी के रतलाम के इब्राहिम शेरानी को यह जिम्मेदारी दी है। शेरानी इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी नई नियुक्ति को लेकर पार्टी ने आदेश जारी कर दिया है।
MP BJP New Appointment: बता दें कि इब्राहिम शेरानी रतलाम में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2023-24 में वे मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय थे। स्थानीय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रमों और अल्पसंख्यक समाज से जुड़े आयोजनों में भी उनकी भागीदारी रही है।