चंद्रू रहेजा ने माइंडस्पेस रीट में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 500 करोड़ रुपये में बेची

Ads

चंद्रू रहेजा ने माइंडस्पेस रीट में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी 500 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 03:32 PM IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) अरबपति चंद्रू लछमनदास रहेजा ने माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट में अपनी 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी बीएसई पर हुए एक थोक सौदे के जरिये करीब 500 करोड़ रुपये में बेच दी।

हिस्सेदारी बिक्री के बाद माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट की यूनिट 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ मंगलवार को 504.05 रुपये प्रति यूनिट पर कारोबार कर रही थी।

रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के. रहेजा कॉर्प के चेयरमैन चंद्रू लछमनदास रहेजा ने 99,00,990 यूनिट बेचीं, जो मुंबई स्थित माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट में 1.49 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, यह सौदा सोमवार को औसतन 505 रुपये प्रति यूनिट के भाव पर हुआ और इसका कुल मूल्य 499.99 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि, शेयर बाजार के आंकड़ों से माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट की यूनिट खरीदने वाले निवेशकों की पहचान नहीं हो सकी।

भाषा

यासिर अजय

अजय