छत्रपति संभाजीनगर दूध संघ की सदस्य समितियों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया

Ads

छत्रपति संभाजीनगर दूध संघ की सदस्य समितियों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 06:47 PM IST

छत्रपति संभाजीनगर, 18 मई (भाषा) छत्रपति संभाजीनगर में दूध उत्पादक संघ की कई सदस्य समितियों ने सोमवार को इसकी प्रबंधन समिति को भंग करने और संगठन को पारदर्शी शासन के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को सौंपने की मांग की।

सत्रह दुग्ध सहकारी समितियों ने दिन के दौरान महाराष्ट्र के पशुपालन मंत्री अतुल सावे को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में, इन समितियों ने छत्रपति संभाजीनगर सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ में अनियमितताओं का आरोप लगाया, जिसमें दूध के खुदरा बिक्री केन्द्रों से 32 लाख रुपये का किराया जमा न करना भी शामिल है।

इसमें आरोप लगाया गया कि संघ के कर्मचारियों की गलतियों के कारण यहां एक बहुराष्ट्रीय कंपनी से 10 लाख रुपये की वसूली वर्ष 2021 से लंबित है, जबकि वाहनों का किराया भी बकाया है।

ज्ञापन में कहा गया, ‘‘वर्तमान निदेशक मंडल को भंग कर दिया जाना चाहिए और संघ का शासन एनडीडीबी को सौंप दिया जाना चाहिए।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय