Chhattisgarh LPG Supply News: सरकार का आश्वासन, प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर का संकट नहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू

Ads

Chhattisgarh LPG Supply News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी संकट नहीं, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू, घरेलू आपूर्ति सुचारु।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 06:48 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 06:50 PM IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में एलपीजी संकट का कोई असर नहीं
  • कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण
  • शैक्षणिक संस्थान, अस्पतालों को 100% एलपीजी आपूर्ति

रायपुर: खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले के दिशानिर्देश पर छत्तीसगढ़ में निर्बाध एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ कमर्शियल गैस कनेक्शन वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों के लिए (Chhattisgarh LPG Supply News) संतुलित और प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक गैस मंत्रालय के अधीन लागू करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने कहा कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कमर्शियल उपभोक्ताओं को विगत माहों की खपत के आधार पर अधिकतम 20 प्रतिशत की सीमा के अंदर एलपीजी प्रदाय करने पर सहमति बनी है।

कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं चिकित्सालयों के साथ-साथ सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे एवं एयरपोर्ट कैंटीन को पूर्ण प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। (Chhattisgarh LPG Supply News) वहीं शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं उनके गेस्ट हाउस और कैंटीन के लिए 50 प्रतिशत, पशु आहार उत्पादक संयंत्र एवं बीज उत्पादक इकाई तथा रेस्टोरेंट एवं होटल के लिए 20 प्रतिशत आपूर्ति निर्धारित की गई है।

निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा कि कमर्शियल एलपीजी के वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी तथा इसकी जानकारी प्रतिदिन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे।

खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि आम नागरिकों को निर्बाध एलपीजी आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है (Chhattisgarh LPG Supply News) कि आवश्यक सेवाओं पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े, साथ ही सभी वर्गों तक संतुलित रूप से गैस की उपलब्धता बनी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

राजस्थान में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद एक अप्रैल से होगी शुरू

ट्रंप और अमेरिकी अधिकारियों को प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने से रोक सकता है वाडा

कास्पर्स्की भारत में निवेश दोगुना करेगी, देश को क्षेत्रीय केंद्र बनाने की योजना

यह भी देखें:-

ठाणे में लड़की के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

नेपाल की प्रधानमंत्री ने प्रवासी नागरिकों से अर्थव्यवस्था में योगदान देने का किया आह्वान

उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में 170 पार्षद मनोनीत, भाजपा नेताओं ने बधाई दी

Q1. छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं?

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू की गई, घरेलू आपूर्ति बनी रही।

Q2. कमर्शियल उपभोक्ताओं को एलपीजी वितरण में क्या प्राथमिकताएँ दी गई हैं?

आवश्यक सेवाओं जैसे शैक्षणिक संस्थान, अस्पतालों, सैन्य कैंप को 100% आपूर्ति प्राथमिकता दी गई।

Q3. खाद्य सचिव ने क्या कहा है एलपीजी आपूर्ति के बारे में?

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने निर्बाध एलपीजी आपूर्ति की प्रतिबद्धता जताई, सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा।