क्लेको ने वित्तपोषण के जरिये जुटाए 34.59 करोड़ रुपये

Ads

क्लेको ने वित्तपोषण के जरिये जुटाए 34.59 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - April 8, 2026 / 06:56 PM IST,
    Updated On - April 8, 2026 / 06:56 PM IST

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) त्चचा की देखभाल से जुड़े उत्पाद बनाने वाली क्लेको ने ‘सीरीज-ए फंडिंग’ के माध्यम से 34.59 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल नए उत्पाद तैयार करने, अपने काम का दायरा बढ़ाने और कार्यशील पूंजी को मजबूत करने में किया जाएगा।

कंपनी ने यह राशि यूनिलीवर वेंचर्स लिमिटेड की अगुवाई में जुटायी। सिंगापुर की आईसीएमजी ग्लोबल वेंचर्स-2 पीटीई लि. ने भी इसमें हिस्सा लिया।

सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली इस कंपनी की आय वित्त वर्ष 2025-26 में 72 करोड़ रुपये रही।

भाषा योगेश रमण

रमण