सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ तीन जून को खुलेगा, निर्गम का आकार घटाया

Ads

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज़ का आईपीओ तीन जून को खुलेगा, निर्गम का आकार घटाया

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 09:09 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) फरीदाबाद स्थित अलौह धातु पुनर्चक्ररण कंपनी सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) तीन जून को खुलेगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के आकार को घटाया है। पेश करने जा रही है।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, निर्गम का कुल आकार पहले प्रस्तावित 4.29 करोड़ इक्विटी शेयरों से घटा दिया गया है।

आईपीओ पांच जून को बंद होगा। एंकर निवेशक दो जून को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

यह आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों और एक निवेशकों द्वारा 3.28 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

प्रवर्तक – मोहन अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल एचयूएफ और मोहन अग्रवाल एचयूएफ – सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के कुल 64.59 लाख शेयर बेचेंगे, जबकि मॉरीशस की कंपनी ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स लगभग 2.64 करोड़ शेयर बेचेगी।

चूंकि यह निर्गम पूरी तरह से ओएफएस है, इसलिए कंपनी को सार्वजनिक पेशकश से कोई रकम नहीं मिलेगी।

फिलहाल, प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह की इकाइयों के पास कंपनी में लगभग 87 प्रतिशत हिस्सेदारी है, शेष 13 प्रतिशत हिस्सेदारी ग्लोबल स्क्रैप प्रोसेसर्स के पास है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय