अमरनाथ यात्रा मार्गों पर एयरटेल ने मोबाइल नेटवर्क का विस्तार किया

Ads

अमरनाथ यात्रा मार्गों पर एयरटेल ने मोबाइल नेटवर्क का विस्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 09:58 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 09:58 PM IST

श्रीनगर, तीन जुलाई (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों पर अपने मोबाइल नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की।

यह घोषणा 57 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ हुई। यह यात्रा अनंतनाग जिले के 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से संचालित होती है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि चंदनवाड़ी, पिस्सू टॉप और बेताब घाटी में नेटवर्क साइट स्थापित कर कंपनी ने पहलगाम मार्ग पर भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित कर दी है, जबकि बालटाल में पहले से इसकी मौजूदगी थी।

नेटवर्क के विस्तार से तीर्थयात्रियों, सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को गुफा मंदिर तक निर्बाध संचार सुविधा मिलेगी।

एयरटेल के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के मुख्य परिचालन अधिकारी विक्रम आर एस ने कहा कि यह तैनाती संबंधित सरकारी एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय में की गई है। बेहतर कवरेज से विश्वसनीय वॉयस और डेटा सेवाएं उपलब्ध होंगी, आपातकालीन संचार को मजबूती मिलेगी और लाखों श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल पहुंच में सुधार होगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार