कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - April 30, 2021 / 09:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) घरेलू बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा वायदा भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 754.80 रुपये प्रति किलो रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 2.15 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 754.80 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,892 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश