कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से तांबा वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - May 25, 2021 / 11:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:53 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) घरेलू हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को तांबा की कीमत 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 748.80 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये तांबा का भाव 2.25 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 748.80 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 3,938 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग की वजह से सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से यहां तांबा वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश