मजबूत वैश्विक संकेतों से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों से तांबा वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) मजबूत वैश्विक रुख के बीच घरेलू बाजार में मांग बढ़ने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को तांबा की कीमत 12.30 रुपये की तेजी के साथ 1,151.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई।
एमसीएक्स में ताांबा के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 12.30 रुपये अथवा 1.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,151.20 रुपये प्रति किग्रा हो गई जिसमें 9,652 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बाद कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, मई अनुबंध वाले कॉमेक्स तांबा वायदा 1.14 प्रतिशत बढ़कर 5.53 डॉलर प्रति पाउंड हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


