वायदा बाजार में धनिया 22 रुपये नरम

Ads

वायदा बाजार में धनिया 22 रुपये नरम

  •  
  • Publish Date - March 11, 2025 / 05:37 PM IST,
    Updated On - March 11, 2025 / 05:37 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम किये जाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 22 रुपये की गिरावट के साथ 7,812 रुपये प्रति क्विंटल रही।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी के लिए धनिया की कीमत 22 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,812 रुपये प्रति क्विंटल रही। इसमें 21,245 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मुख्य रूप से हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण धनिया कीमतों में गिरावट आई।

भाषा रमण

रमण