कोरोना का असरः लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 14,200 से नीचे फिसला

Ads

कोरोना का असरः लाल निशान पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 14,200 से नीचे फिसला

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 04:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) देश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के बीच बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 500 अंक से ज्यादा नीचे चला गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।

Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने की 296 नए MBBS डॉक्टरों की पदस्थापना, 10 दिनों के अंदर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश

कारोबार की शुरुआत में 501 अंक गिरने के बाद बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 436.36 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरकर 47,242.44 अंक पर रहा। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 130.10 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 14,166.30 अंक पर पहुंच गया।

Read More News: छत्तीसगढ़ में आज 193 कोरोना मरीजों की मौत! 14519 नए

बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बेंक का शेयर सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत नीचे रहा। इसके बाद एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एचयूएल, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, टेक महिन्द्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही।

इसके विपरीत डा. रेड्डीज लैब, सन फार्मा, ओएनजीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी के शेयरों में लाभ दर्ज किया गया।

Read More News: ‘छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगी शराब दुकानें’ वाला IBC24 का पुराना वीडियो किया जा रहा वायरल, भ्रम फैलाने शरारती तत्वों की करतूत..जानिए सच्चाई

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 22,91,428 पर पहुंच गई है। इससे पहले यह संख्या 21,57,538 पर थी।

इससे पहले मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 47,705.80 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

Read More News: बढ़ रहा कोरोना..टूट रहा सब्र! शहर-शहर कोरोना का कहर

बुधवार को ’राम नवमी’ के अवसर पर शेयर बाजारों में अवकाश रहा। इस बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बेंचमार्क का भाव 0.40 प्रतिशत गिरकर 65.06 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Read More News: बस्तर में एयर स्ट्राइक ? नक्सलियों ने किया बमबारी का दावा, पुलिस ने बताया पैंतरा