कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच रुपये की गिरावट

Ads

कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच रुपये की गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 12, 2025 / 02:40 PM IST,
    Updated On - March 12, 2025 / 02:40 PM IST

नई दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) हाजिर मांग घटने के बाद प्रतिभागियों के सौदे घटाने से बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत पांच रुपये घटकर 5,784 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी के लिए कच्चे तेल का भाव पांच रुपये या 0.09 प्रतिशत घटकर 5,784 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसमें 2,365 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों के दांव घटाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रही।

वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.02 प्रतिशत घटकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल पर था। न्यूयॉर्क में ब्रेंट क्रूड 69.56 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर कारोबार कर रहा था।

भाषा

अनुराग

अनुराग