हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 3, 2021 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चा तेल की कीमत 25 रुपये की तेजी के साथ 5,051 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के जून डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 25 रुपये अथवा 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,051 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 11,038 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.12 डालर प्रति बैरल हो गया। जबकि, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.45 प्रतिशत बढ़कर 71.67 डालर प्रति बैरल हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश