हाजिर मांग मजबूत रहने से कच्चे तेल का वायदा भाव 2.5 प्रतिशत चढ़ा

Ads

हाजिर मांग मजबूत रहने से कच्चे तेल का वायदा भाव 2.5 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 03:06 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 03:06 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच कारोबारियों के अपने सौदे बढ़ाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल का भाव सोमवार को 2.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8,108 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंधों का भाव 198 रुपये यानी 2.5 प्रतिशत चढ़कर 8,108 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 4,816 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मजबूत मांग और कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल का भाव 2.41 प्रतिशत बढ़कर 84.48 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट कच्चा तेल 2.69 प्रतिशत बढ़कर 90.47 डॉलर प्रति बैरल रहा।

भाषा निहारिका

निहारिका