डी-मार्ट का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 19.2 प्रतिशत बढ़कर 656.42 करोड़ रुपये

Ads

डी-मार्ट का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 19.2 प्रतिशत बढ़कर 656.42 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 11:40 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 11:40 AM IST

नयी दिल्ली, तीन मई (भाषा) खुदरा शृंखला डी-मार्ट का स्वामित्व और संचालन करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.17 प्रतिशत बढ़कर 656.42 करोड़ रुपये हो गया।

एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में 550.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व 18.9 प्रतिशत बढ़कर 17,683.86 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 14,871.86 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शनिवार को अपने तिमाही नतीजों में बताया था, ”वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीटीए) मार्जिन 3.7 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 3.7 प्रतिशत था।”

मार्च तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का कुल खर्च 18.5 प्रतिशत बढ़कर 16,797.86 करोड़ रुपये रहा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय