डाबर के प्रवर्तक बर्मन परिवार ने रेलिगेयर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 2,116 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की घोषणा की

Ads

डाबर के प्रवर्तक बर्मन परिवार ने रेलिगेयर में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 2,116 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - September 25, 2023 / 12:58 PM IST,
    Updated On - September 25, 2023 / 12:58 PM IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) डाबर इंडिया के प्रवर्तक बर्मन परिवार से जुड़ी इकाइयों ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (आरईएल) में 26 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए कंपनी के शेयरधारकों के लिए 2,116 करोड़ रुपये की खुली पेशकश की सोमवार को घोषणा की।

खुली पेशकश परिवार की हिस्सेदारी बढ़ाने और आरईएल को नियंत्रण में लेने के इरादे से की गई है। इससे वित्तीय सेवा कंपनी में परिवार की हिस्सेदारी वर्तमान में करीब 21 प्रतिशत से बढ़कर 51 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

आरईएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि एमबी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 1), पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 2), वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता 3) और मिल्की इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी (अधिग्रहणकर्ता 4) ने कंपनी के सार्वजनिक शेयरधारकों से 235 रुपये प्रति यूनिट की कीमत पर, कंपनी की विस्तारित वोटिंग शेयर पूंजी के 26 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 रुपये के अंकित मूल्य के 90,042,541 पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के लिए खुली पेशकश की है।

कंपनी ने कहा कि खुली पेशकश के लिए कुल नकद भुगतान 21,159,997,135 रुपये है।

भाषा निहारिका

निहारिका