इंडोनेशिया से आयातित पेपरबोर्ड पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की मांग

Ads

इंडोनेशिया से आयातित पेपरबोर्ड पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की मांग

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 04:00 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 04:00 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय कागज विनिर्माता संघ (आईपीएमए) ने सरकार से इंडोनेशिया से कुछ पेपरबोर्ड उत्पादों के आयात पर तत्काल डंपिंग रोधी शुल्क लगाने का आग्रह किया है।

संघ का दावा है कि सस्ते आयात के कारण घरेलू विनिर्माताओं को 242 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आईपीएमए ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने जांच के बाद इंडोनेशिया से वर्जिन मल्टी-लेयर पेपरबोर्ड के आयात में डंपिंग की पुष्टि की है और सुधारात्मक शुल्क लगाने की सिफारिश की है।

संघ ने कहा, ‘‘कम कीमत वाले आयात के खिलाफ अंतरिम उपाय के तौर पर लगाया गया न्यूनतम आयात मूल्य (एमआईपी) 30 सितंबर, 2026 को समाप्त होने वाला है, जिस कारण इसकी जरूरत और बढ़ गई है।’’

आईपीएमए ने केंद्रीय वित्त मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा कि इंडोनेशियाई विनिर्माताओं द्वारा बड़े पैमाने पर डंपिंग के कारण भारत के वर्जिन पेपरबोर्ड उद्योग को वित्त वर्ष 2024-25 में अनुमानित 242 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आईपीएमए के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा, “जांच विस्तृत, पारदर्शी और अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया के बाद पूरी हुई है तथा घरेलू उद्योग को हुई क्षति स्पष्ट रूप से स्थापित हुई है।’’

भाषा यासिर अजय

अजय